विज्ञान से संबंधित अद्भुत रोचक तथ्य

विज्ञान से संबंधित अद्भुत रोचक तथ्य | दिलचस्प तथ्य 

By: विजय श्रीवास

हम सभी जानते हैं कि विज्ञान एक बौद्धिक और व्यावहारिक गतिविधि है जिसके अंतर्गत हम अवलोकन और प्रयोग के माध्यम से अपने चारों ओर के भौतिक और प्राकृतिक दुनिया की संरचना और कार्यप्रणाली का अध्ययन करते हैं| कभी कभी हम विभिन्न विचारों और सोच में फँस जाते हैं और अपने मन को इस उलझन की स्थिति से निकालने के लिए हमें कुछ अलग सोचने की जरूरत होती है। विज्ञान के बारे में निम्नलिखित 15 आश्चर्यजनक तथ्य आपको सोचने पर मजबूर करेंगे कि विज्ञान वह नहीं है जिसे केवल हमने किताबों में पढ़ा है| वास्तव में ये तथ्य विज्ञान के प्रति आपकी रूचि में और भी बढ़ोतरी करेंगें|

जानें विज्ञान से संबंधित 15 रोचक तथ्य |

1. क्या आप जानते हैं कि औसत जीवनकालके दौरान दिल लगभग 15 लाख बैरल रक्त पंपकरता है जो 200 तेल के ट्रेन टैंकरों को भरने के लिए पर्याप्त है?



2. क्या आपको पता है कि बारिश की एक इंचका आयतन बर्फ की 10 इंच के बराबर होताहै?


लगभग 30 डिग्री तापमान पर जब 1 इंच पानी वाष्पीकृत होती है तो उससे 10 इंच बर्फ बनती है|

3. क्या आप जानते हैं कि “हीलियमसुपरफ्लूइड” किसी पात्र में ऊपर चढ़ने के बादगुरुत्वाकर्षण के नियम का पालन नहीं करताहै?


2.17K तापमान पर, जो “निरपेक्ष शून्य” के बहुत करीब होता है एवं जिसे “लेम्डा प्वाइंट” के रूप में भी जाना जाता है, तरल हीलियम के गुणों में एक अविश्वसनीय परिवर्तन होता है और यह “सुपरफ्लूइड” हो जाती है अर्थात इसकी “श्यानता गुणांक” शून्य हो जाती है जिसके कारण यह एपरेटस में आसानी से किसी भी माध्यम में छोटे से छिद्र से भी तेजी से प्रवाहित हो जाती है|

4. क्या आपको पता है कि एक गिलास पानीमें जब मुट्ठी भर नमक डाला जाता है तोगिलास में पानी का स्तर नीचे हो जाता है?
वास्तव में जब एक गिलास पानी में मुट्ठी भर नमक डाला जाता है तो गिलास में पानी का आयतन 2% तक कम हो जाता है| इसका कारण यह है कि जब पानी में नमक मिलाया जाता है तो पानी के विलायक अणु विखंडित आयन के आस-पास के क्षेत्र में अधिक सुव्यवस्थित हो जाते हैं|

5. क्या आप उस व्यक्ति का नाम जानते हैं जोरासायनिक तत्वों के रूप में अपना पता लिखता था?


उस व्यक्ति का नाम “कैमिस्ट ग्लेन सीबोर्ग” था और वह पते के रूप में  Sg, Lr, Bk, Cf  और Am लिखता था|

जहाँ Sg का तात्पर्य “सिबोर्जियम” से है और यह“सीबोर्ग” का प्रतिनिधित्व करता है|

Lr का तात्पर्य “लॉरेन्सियम” से है और यह “लॉरेन्स बर्कली राष्ट्रीय प्रयोगशाला” का प्रतिनिधित्व करता है|

Bk का तात्पर्य “बर्केलियम” से है और यह “बर्कली” शहर का प्रतिनिधित्व करता है|

Cf का तात्पर्य “कैलिफोर्नियम” से है और यह“कैलिफोर्निया” राज्य का प्रतिनिधित्व करता है|

Am का तात्पर्य “अमेरिकम” से है और यह “अमेरिका” का प्रतिनिधित्व करता है| 

6. एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि जबकिसी मनुष्य के शरीर में नब्बे मिनट तकपसीना चलता है तो उसके मस्तिष्क में उतनीही सिकुड़न होती है जितनी एक वर्ष उम्र बढ़नेपर मस्तिष्क में सिकुड़न होती है?


7. क्या आप जानते हैं कि कुछ धातुएं जबपानी के संपर्क में आती हैं तो धातु कीक्रियाशीलता के कारण उनमें विस्फोट होताहै? यह तब होता है जब सोडियम (Na) पानीके साथ प्रतिक्रिया करता है|


जब कुछ धातुएं हवा के संपर्क में आती हैं तो तुरन्त ही ऑक्सीकृत हो जाती हैं क्योंकि ये धातुएं अत्यधिक क्रियाशील होती हैं| इन धातुओं में सोडियम, पोटेशियम, लिथियम, रूबिडीयम और सीजयम प्रमुख हैं और इन धातुओं को जब पानी में डाला जाता है तो विस्फोट होता है| हम जानते हैं कि ये सभी क्षार धातुएं हैं और इनके बाहरी कक्षा में केवल एक इलेक्ट्रॉन होता है जिसके कारण वे आसानी से इस इलेक्ट्रॉन का त्याग कर अन्य धातुओं के साथ बंधन (bond) बना लेते हैं| इसलिए ये धातुएं प्रकृति में स्वतंत्र रूप से अस्तित्व में नहीं होती हैं|

8. 1960 तक गर्भावस्था के विश्वसनीयपरीक्षण के एकमात्र तरीके के रूप में एक पंजोंवाले मादा अफ्रीकी मेंढक को महिला के मूत्रका इंजेक्शन दिया जाता था| यदि मेंढक 12 घंटे के भीतर अंडे दे देती थी तो उस महिला को गर्भवती माना जाता था|


9. क्या आप जानते हैं कि अपने पूरेजीवनकाल में औसतन एक व्यक्ति पूरी दुनियाके तीन चक्कर के बराबर दूरी पैदल चलकरतय करता है और एक औसत व्यक्ति अपनेजीवन के प्रत्येक वर्ष में गलती से 430 कीड़े खाता है?

10. क्या आपको पता हैं की डीएनए एक अग्निरोधी भी है|


शोधकर्ताओं ने पाया है कि जब सूती कपड़ो को डीएनए से कोटिंग की जाती है तो डीएनए में पाए जाने वाले आनुवंशिकता संबंधी तत्व कपड़े की ज्वलनशीलता को कम कर देते हैं| इसका कारण डीएनए में मौजूद फॉस्फेट है जो गर्म होने पर फॉस्फोरिक अम्ल का निर्माण करता है जो पानी को प्रतिस्थापित कर एक अग्निरोधी पदार्थ की तरह कार्य करता  है| और वास्तव में डीएनए में मौजूद नाइट्रोजन अमोनिया का उत्पादन करता है जो कि दहन को रोकता है|

11. क्या आपको पता है कि हम सो रहे होते हैंतो हमें गन्ध का पता नहीं चलता है|

2004 में, ब्राउन विश्वविद्यालय में शोधकर्ताओं ने 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के तीन स्वस्थ पुरुषों और तीन स्वस्थ महिलाओं के ऊपर एक परीक्षण किया जिससे पाया गया कि सभी लोग तेज शोर के कारण एक झटके में जाग गए लेकिन गंध का उनपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा| जिससे यह साबित होता है कि जब हम सो रहे होते हैं तो हमें गंध का पता नहीं चलता है|

12. पाचन क्रिया में मदद करने वाले एंजाइमहमारी मौत के तीन दिन के बाद हमारे ही शरीर को खाना शुरू कर देते हैं|


13. एक व्यक्ति एक वर्ष में औसतन 15,000 बार सपने देख सकता है|

14. क्या आप जानते हैं कि जब एक बच्चे काजन्म होता है तो उसके शरीर में केवल एककप रक्त होता है और हर 2000 शिशुओं में सेएक बच्चा एक या एक से अधिक दांत के साथपैदा होता है?


15. Opiorphin एक दर्द निवारक दवा है जोहमारे लार में मौजूद होता है, यह अफ़ीम कीतुलना में छह गुना अधिक मादक होता है|




Comments

Popular posts from this blog

खुद के बारे में कुछ खास रोचक तथ्य

अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कुछ विशेष रोचक तथ्य

ऐसे रहस्य जिनके खुलने पर इंसान ही नही, धरती का सम्पूर्ण भविष्य बदल जायेगा